फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women policemen of Azamgarh honored on Women's Day

महिला दिवस पर आजमगढ़ की महिला पुलिसकर्मी भी हुईं सम्मानित

Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women policemen of Azamgarh honored on Women's Day
पुलिस लाइन के सभागार में महिला दिवस के अवसर पर महिला थानाध्यक्ष भानू प्रिया को सम्मानित करते एसप? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को जागरूक कर सशक्त बनाने के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी हुई। रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा की निदेशक हिना देसाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एसपी त्रिवेणी सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सहित 20 महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया जहां शहर में शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर मनचलों पर काफी हद तक नियंत्रण किया है। वहीं पीड़िताओं की बेहतर ढंग से बात सुनकर उन्हें इंसाफ दिलाने का काम महिला दरोगा मधु पनिका कर रही हैं। इनके इस बेहतरीन काम में महिला कांस्टेबल, नेहा शुक्ला, पूनम यादव, ऊषा दुबे आदि सहयोग करते हुए काम कर रही हैं। इन महिला पुलिसकर्मियों के जरिए कई पीड़िताओं को न्याय मिला। कई लोगों का घर बस गया। यह सभी महिला पुलिसकर्मी महिला समाज के विकास के लिए सामाजिक संगठनों का भी मदद लेती हैं। संगठन के लोग काफी सहयोग करते हैं। हिना देसाई ने बताया कि उनका पूरा प्रयास प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का रहता है। गोष्ठी के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मां बेटों को ऐसा संस्कार दें कि वे अपनी ऊर्जा गलत कामों की बजाय समाज के बेहतरी और अपने विकास में लगाएं। अपने बच्चों में अच्छा और बेहतर संस्कार डालें। इससे बच्चा और समाज दोनों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed