फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women outnumber men in voting but lag becoming voters

Azamgarh News: मतदाता बनने में पीछे पर मतदान में पुरुषों पर भारी महिलाएं

Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women outnumber men in voting but lag becoming voters
आजमगढ़। जनपद में मतदाता बनने में आधी आबादी पुरुषों से पीछे हैं। पुरुष मतदाता की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक हैं। लेकिन अगर 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान पर नजर डालें तो महिलाएं मतदान में पुरुषों पर भारी पड़ी हैं। हर विधानसभा में महिलाएं मतदान में पुरुषों से आगे हैं।
विज्ञापन


जिले में वैसे तो महिलाओं की संख्या में पुरुषों से अधिक हो चुकी है, जिले में 1000 पुरुषों पर 1019 महिलाएं हैं। अगर मतदाता सूची पर नजर डालें तो आधी आबादी मतदाता बनने में पुरुषों से पीछे हैं। जबकि अगर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हुए मतदान की स्थिति देखें तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। यह महिलाओं की ही देन है कि 2017 और 2019 के चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 56 प्रतिशत से अधिक पहुंच सका। क्योंकि 2017 के चुनाव में जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 49.67 प्रतिशत रहा वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 63.74 प्रतिशत रहा। जिससे जिले का ओवर आल प्रतिशत 56 प्रतिशत तक पहुंचा। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो इसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत जहां 52.12 प्रतिशत रहा वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60.78 प्रतिशत रहा। जिसके दम पर जिले का कुल मतदान प्रतिशत 56.12 प्रतिशत तक पहुंचा।
विज्ञापन

2017 के विस चुनाव में पुरुष और महिला का मतदान प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला
अतरौलिया 52.46 66.23
गोपालपुर 50.50 64.01
सगड़ी 48.28 62.56
मुबारकपुर 56.46 66.67
आजमगढ़ 53.30 61.09
निजामाबाद 48.91 62.59
फूलपुर-पवई 51.36 66.97
दीदारगंज 46.11 65.01
लालगंज 45.37 62.18
मेंहनगर 44.99 61.14
2019 लोकसभा चुनाव में पुरुषों व महिलाओं का मतदान प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला
अतरौलिया 54.89 63.19
गोपालपुर 53.54 62.64
सगड़ी 53.37 62.67
मुबारकपुर 58.03 62.80
आजमगढ़ 56.48 60.36
निजामाबाद 50.22 58.19
फूलपुर-पवई 51.88 60.27
दीदारगंज 47.24 59.76
लालगंज 46.98 58.50
मेंहनगर 49.13 59.76
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed