फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women of the group will supply spices in MDM

Azamgarh News: एमडीएम में मसालों की सप्लाई करेंगी समूह की महिलाएं

Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women of the group will supply spices in MDM
परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील के मसालों की सप्लाई की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। जल्द ही मसालों का मूल्य निर्धारित कर जरूरत के अनुसार मसाले मंगवाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त मिथिलेश तिवारी द्वारा पत्र जारी किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नई पहल की गई है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए कम दाम पर अच्छे मसाले उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी समूहों को सौंपी जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी उपायुक्त मिथिलेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने का यह बेहतर साधन है। यह एक नई पहल होगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया जा रहा है। विद्यालय वार मसालों की डिमांड उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद बैठक कर मसालों के दाम तय किया जाएगा। दाम पर सहमति बनने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 2702 विद्यालयों में जरूरत के आधार स्वयं सहायता समूह की सहायता से विद्यालयों में मसाले उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed