फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women leading in voting in all assembly constituencies except Azamgarh

आजमगढ़ को छोड़ हर विधानसभा में पुरुषों पर भारी पड़ी आधी आबादी

Tue, 08 Mar 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women leading in voting in all assembly constituencies except Azamgarh
पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने वाले महिलाएं लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने में भी आगे रहीं। इस बार के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ को छोड़ अन्य सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाया।
विज्ञापन

जिले में कुल 36 लाख 45 हजार 548 मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख 13 हजार 74 और महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 32 हजार 384 है। मतदाता सूची में भले महिलाओं की संख्या कम है लेकिन वे मतदान में पुरुषों से आगे रहीं। सोमवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई थी। इस बार के चुनाव में कुल 20 लाख 96 हजार 30 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान करने में पुरुषों की संख्या 10 लाख दो हजार छह रही जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 94 हजार 22 रही। इसके अलावा दो अन्य मतदाताओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान में पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 52.38 रहा जबकि महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 63.15 प्रतिशत रहा। इसके अलावा पोस्टल बैलेट से 14832 लोगों ने मतदान किया है। वहीं अगर मतदान पर नजर डालें तो आजमगढ़ को छोड़ हर विधानसभा में महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं।
विज्ञापन

0
विधानसभावार पुरुषों और महिलाओं की ओर से मतदान
विधानसभा कुल मतदाता पुरुष महिला पोस्टल बैलेट
अतरौलिया 379447 107927 121518 1790
गोपालपुर 350363 99115 105683 1582
सगड़ी 335563 91915 100463 1714
मुबारकपुर 353467 110707 111839 1381
आजमगढ़ 395552 118070 115427 2633
निजामाबाद 326938 86854 96772 1110
फूलपुर पवई 328545 91698 100431 1122
दीदारगंज 365341 92082 108439 867
लालगंज 406950 100850 116498 1428
मेंहनगर 403382 102788 116942 1205
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed