फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women honored for outstanding work in Azamgarh

आजमगढ़ में किया गया महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women honored for outstanding work in Azamgarh
women's day - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने अपने-अपने कार्यालयों में गुरुवार को महिला दिवस मनाया और महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए चर्चा किए जाने के साथ उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजिक संगठन प्रयास ने अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जमुड़ी शाहगढ़ की प्रधानाध्यापिका डा. संगीता सिंह और उनक ी महिला सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि डा. संगीता सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रयास से प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर एक मिशाल कायम किया है। इस अवसर पर शीला सिंह, अरुण कुमार सिंह, शशिकला यादव, गीता देवी, इंदुबाला मौर्य, नीलम मौर्य, मंजू सिंह, अतुल श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उद्योग शिल्प कला केंद्र सदावर्ती में महिला दिवस पर महिलाओं को असुरक्षित महसूस होने पर डायल 100 और 1090 की जानकारी दिए जाने के साथ ही वह अपनी सुरक्षा कैसे करें इसके बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुद्रा योजना, मातृत्व अवकाश, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास योजना की जानकारी विस्तार से दी गई। इस मौके पर संस्थान की अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सहित अध्यापिका उपस्थित रही।

इसी प्रकार गुलामी का पुरा मुहल्ले में महिला सम्मान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री संगीता तिवारी और उषा आर्य ने महिला दिवस का शुभारंभ केक काटकर किया। संगीता तिवारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान, विधवा से विवाह करने पर आर्थिक सहायता, कानूनी सहायता, प्रधान मंत्री आवास योजना सहित सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभ उठाए जाने को कहा।

इस मौके पर मुहल्ले के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में वन इंडिया मार्ट के प्रबंधक मनोज यादव के नेतृत्व में महिला अस्पताल में डा. स्वेतांबी श्रीवास्तव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं। समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। इस मौके पर मार्ट के शुभम तिवारी, पंकज सिंह सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसोसिएशन फायर एडवोकेसी डवोकेसी एंड लिगल नसीसिएटिव्स (आली)की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया। आली की अंशुमाला सिंह ने आपराधिक कानून संशोधन 2013 पर प्रकाश पर डालते हुए बताया कि धारा 354,354 क, 354ख के तहत यदि कोई भी किसी भी महिला की लज्जा भंग करन के आशय से आपराधिक बल का प्रयोग करता है तो उसे कठोर कारावास और जुर्माना से दंडित किया जाएगा। इस कार्यशाला में मुबारकपुर डिग्री कालेज की छात्राएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed