फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women demonstrated against alcohol in azamgarh

शराब के खिलाफ उतरीं महिलाएं 

Tue, 31 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated against alcohol in azamgarh
शराब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
 औरंगाबाद बस्ती गांव में खुली देसी शराब की दूकान को बंद कराने और अवैध शराब के धंधे के खिलाफ मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने मार्टीनगंज-गंभीरपुर रोड पर सुबह सात बजे जाम लगा दिया। सुबह दस बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार जंगबहादुर यादव ने महिलाओं को समझाकर जाम समाप्त कराया। आश्वासन दिया कि अवैध शराब पर शिकंजा
विज्ञापन

कसा जाएगा।

बताते चलें कि क्षेत्र में ईंट-भट्ठों तथा अन्य जगहों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। यह धंधा लगातार फैलता जा रहा है। इसको लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। कई बार प्रशासन से क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब की बिक्री पर रोक लगाने और ठेकों को बंद कराने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। मंगलवार को क्षेत्र की महिलाएं नारेबाजी करते हुए मार्टीनगंज-गंभीरपुर रोड पर पहुंचीं, जहां सड़क जाम कर दीं। महिलाओं का कहना था कि यदि जल्द अवैध शराब का कारोबार और ठेके बंद नहीं हुए तो स्वयं ठेके पर तालाबंदी के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दस बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार जंगबहादुर यादव और दीदारगंज थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने समझाकर महिलाओं को शांत कराया। तहसीलदार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि गलत ढंग से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान सुमन सिंह, उर्मिला सिंह, सृष्टि सिंह, बीना गुप्ता, बबिता, चंद्रमा, रेनू, सितारा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed