फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman warns of self-immolation at DM's office

Azamgarh News: महिला ने डीएम कार्यालय पर दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman warns of self-immolation at DM's office
मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई। कहा कि जेठ ने पैतृक सपंत्ति पर कब्जा कर लिया है। शिकायत पर न तो थाने पर सुनवाई हुई न ही तहसील में। यदि उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह बच्चों संग आत्मदाह कर लेगी। मेंहनगर के दौलतपुर गांव निवासिनी कुसुम ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद जेठ अशोक ने पूरी पैतृक संपत्ति पर कब्जा जमा लिया है। थाने पर होमगार्ड के पद पर तैनात जेठ अपने पद के बल पर न तो थाने पर सुनवाई होने दे रहा है न ही तहसील पर। पैतृक मकान को कोरोना काल में जेसीबी लगा कर गिरवा दिया और उसके हिस्से की जमीन पर भी घुस कर अपना मकान बनवा लिया है। रोजाना जान माल की धमकी दे रहा है। ऐसे मे ंवह अपने दो छोटे बच्चों को मायके में रखी है और एक पुत्र को लेकर किसी तरह गांव में इधर-उधर रह कर जीवन यापन कर रही है। डीएम को दिए पत्रक में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी भी दिया है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपने तीनों नाबालिग बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पर आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed