फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman murdered with sharp weapon in land dispute

Azamgarh News: भूमि विवाद में धारदार हथियार से महिला की हत्या

Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon in land dispute
रौनापार थानाक्षेत्र के रोहुवार गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे साइकिल से घर जा रहे दंपती पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पति को मामूली चोट आई तो पत्नी की मौत हो गई। पति ने भूमि विवाद में विपक्षियों ने हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अभिमन्यु (45) सोमवार को पत्नी शीला (42) को साइकिल से लेकर लाटघाट बाजार गया था। दोपहर में दोनों घर लौट रहे थे। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग से 100 मीटर अंदर शारदा सहायक खंड 52 नहर के किनारे पंडित राम नगीना महाविद्यालय के पास कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहले उन्होंने अभिमन्यु पर वार किया। इससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। जब तक वह संभलता हमलावरों ने शीला देवी के पेट, सिर, पैर में कई वार कर लहूलुहान कर दिया। फिर फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह अभिमन्यु गड्ढे से बाहर आया और पत्नी को लेकर सीएचसी लाटघाट पहुंचा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद शीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शीला दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिमन्यु ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर यह घटना हुई है। दो दिनों पूर्व शांति भंग में चालान भी हुआ था। इसके बाद थाने पर तहरीर भी दी गई थी।

कोट...

भूमि विवाद को लेकर महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार दीक्षित, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed