फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies after stone operation in private hospital, family members create ruckus

Azamgarh News: निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after stone operation in private hospital, family members create ruckus
02 : फूलपुर स्थित निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन, मौके पर तैनात पुल
फूलपुर। कस्बा स्थित स्टेट बैंक के सामने निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद रविवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते जान गई। मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल के सामने हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

माधुरी देवी (41) पत्नी संदीप, निवासी जगदीशपुर, कोतवाली फूलपुर की रहने वाली थी। महिला को पित्त की पथरी की शिकायत थी और शनिवार को उन्हें फूलपुर देहात स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देवर प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि पित्त की पथरी का ऑपरेशन करने के लिए माधुरी को भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने लगी। हमने डॉक्टर से बार-बार कहा कि हालत गंभीर लग रही है, मरीज को रिफर कर दें, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऑपरेशन सामान्य है और कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही हालत बिगड़ने लगी, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। रविवार सुबह जब महिला की मौत की सूचना दी गई, तो परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाल सच्चिदानंद और हल्का दरोगा डीके त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान गांव के संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया। महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में बेंगलुरु में रहता है। उसे भी सूचना दी गई है। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया है। परिजनों की सहमति पर शव को उन्हें सौंप दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed