{"_id":"6ab6c218518346a0380e5a65","slug":"new-executive-committee-of-the-central-bar-association-takes-oath-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157792-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत- संगठन
सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ की वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सेंट्रल बार सभागार में हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुध्न सिंह और पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश राय और सदस्य प्यारे मोहन श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, मंत्री जनार्दन राय समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उपाध्यक्ष एजाज आलम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन विवेक तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन योगेश सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पंकज राय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी शपथ ली।
विज्ञापन
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य वशिष्ठ राय, शेषमणि तिवारी, सोहन राय, सूरज कुमार सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश मौर्या ने भी पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से अधिवक्ता हितों की रक्षा के साथ बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा जताई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रवि नारायण राय, सत्यविजय राय, महेंद्र राय, अमरजीत राय, मनोज राय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।