फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies after being buried in a kutcha house, two cattle injured

कच्चे मकान में दबकर महिला की मौत, दो मवेशी घायल

Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried in a kutcha house, two cattle injured
जिले में बारिश का कहर जारी है। कच्चे मकानों के लिए यह बारिश काफी खतरनाक साबित हो रही है। रविवार की रात रानी की सराय थाना क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई जबकि मेंहनगर थाना क्षेत्र में दो मवेशी घायल हो गए। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सैदपुर में निवासी फिरती देवी पत्नी स्व. नान्हू अपने पुत्र राजभवन, बहु आरती व तीन बच्चो के साथ भोजन कर रही थी। इसी दौरान कच्चा मकान गिर गया। जिससे फिरती देवी व रामभवन मालबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से जब तक दोनों को मलबा हटा कर बाहर निकाला जाता तब तक फिरती देवी की मौत हो गई थी। जबकि रामभवन गंभीररुप से घायल था। रामभवन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्रों की मां थी। पटना अहिया गांव में रविवार की रात बरसात के दौरान लगभग नौ लोगों के कच्चे मकान गिर गए। जिसमें वंदना पत्नी लल्लू की दो भैंस मलबे में दबकर घायल हो गई। वहीं अन्य सभी परिवारों की पूरी गृहस्थी ही मलबे में दब कर नष्ट हो गई है। अन्य लोगों में सूरज, गंगा चौहान, अच्छेलाल, नंदलाल, राजेंद्र, पन्ना, मालती आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed