फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman committed suicide by hanging herself in Azamgarh

UP Crime: विवाहिता की मौत पर भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पति बोला- रील बनाते समय गई जान

Sat, 14 Feb 2026 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Feb 2026 10:45 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं पति ने कहा कि कोई विवाद नहीं हुआ था। रील के चक्कर में उसकी जान गई है। 

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself in Azamgarh
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी रानू देवी (35) पत्नी बृजेश कुमार का शव बृहस्पतिवार की शाम घर में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि बहन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक तरफ भाई हत्या का आरोप लगा रहा तो दूसरी तरफ पति उसे आत्महत्या बता रहा है। पति का कहना था कि वह रील बनाने की शौकीन थी। उसी चक्कर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रानू देवी का मायका गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआं मुस्तफाबाद की निवासी थी। रानू की शादी वर्ष 2016 में शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी बृजेश कुमार से हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पति बृजेश कुमार ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाई विशाल कुमार रानू के घर पहुंचा। 
विज्ञापन


विशाल का आरोप है कि उसकी बहन का शव घर के बाहर अंधेरे में रखी गई थी। विशाल ने बताया कि फोन पर रानू के ससुराल वालों ने सूचना दिया था कि उसकी बहन खाना खा कर सो रही थी उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब वह बहन के शव को देखा तो उसके गले में फंदे का निशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पूछा तो ससुराल वालों ने बताया कि पंखे पर साड़ी के सहारे रानू लटक कर जान दे दी थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जानकर उसे नीचे उतारा गया। जबकि कहीं पर भी दरवाजा टूटा नहीं था। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग मुस्करा रहे थे। 

वहीं, रानू के पति बृजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रानू देवी रील बनाने की शौकीन थीं और पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्नी को तीन मोबाइल फोन भी खरीदकर दिए थे। घटना के समय वह दुकान पर काम करने गए थे। लौटने पर पत्नी का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। नीचे उतारने तक उनकी मौत हो चुकी थी। 


शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक महिला ने साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed