फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman commits suicide by hanging, was troubled by domestic dispute

Azamgarh News: फंदा लगा कर महिला ने दी जान, घरेलू झगड़े से थी त्रस्त

Mon, 08 Jul 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging, was troubled by domestic dispute
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामद पट्टी मखदूमपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली। वह घरेलू झगड़े से त्रस्त हो चुकी थी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामद पट्टी मखदूमपुर गांव की रहने वाली शशिकला (30) पत्नी संतोष बनवासी ने शनिवार रात में घर की छत में लगे चुल्ले से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पड़ोसियों ने यह जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला का पति संतोष बनवासी सऊदी अरब में रहता है। वह एक बेटी आकांक्षा (8) व दो बेटे सुग्रीव (6) और आर्यन (3) की मां थी। पुलिस की दी तहरीर में शनिवार की रात को पटीदार चुन्नू से हुए विवाद को लोग आत्महत्या का कारण बता रहे हैं। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरामद पट्टी मखदूमपुर गांव की रहने वाली महिला ने छत के चुल्ले में साड़ी बांधकर फंदा बनाई उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed