फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman commits suicide after not being allowed to meet children, sues husband

Azamgarh News: बच्चों से नहीं मिलने दिया तो महिला ने किया आत्मदाह, पति पर मुकदमा

Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide after not being allowed to meet children, sues husband
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में सुमन यादव ने बच्चों से नहीं मिलने से तनाव में चल रही थी। शनिवार की शाम करीब सात बजे उसने खुद को आग लगा ली। जिससे झुलसने से उसकी मौत हो गई। पिता रामहरख यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुमन के पति विनोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुमन की शादी 2012 में जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सुरतपुर मुर्खी गांव निवासी विनोद यादव से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते सुमन एक वर्ष पहले अपने मायके हैबतपुर चली आई थी। पिता ने बताया कि तब से सुमन को उसके बच्चों से मिलने न देने के कारण वह तनाव में थी। इसी तनाव में 10 मई की शाम सुमन ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह पूरी तरह झुलस गई और उनकी मृत्यु हो गई। मेहनाजपुर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर विनोद यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed