{"_id":"61043b598ebc3e09116f8a5d","slug":"woman-commits-suicide-after-being-cut-from-train-azamgarh-news-vns60338598","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कट कर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कट कर महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा स्थित रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह एक महिला की ट्रेन से कटी लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महमूदपुर गांव निवासिनी 27 वर्षीय अनिता प्रजापति पत्नी सोनू प्रजापति का बृहस्पतिवार को परिजनों से कुछ विवाद हुआ। रात में खाना खाने के बाद वह घर से निकली और लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन भी किया। शुक्रवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का कटा हुआ शव देखा गया। लोगों की सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू कर दी। कुछ ही देर में महिला की पहचान अनिता पत्नी सोनू के रुप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बच्चों की मां थी। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। वहीं स्टेशन अधीक्षक रानी की सराय के अनुसार उत्सर्ग एक्सप्रेस से घटना हुई है।