फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman and youth died in road accident

सड़क हादसे में महिला और युवक की मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
woman and youth died in road accident
सड़क हादसा
 शहर कोतवाली और देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार की देर रात हुए दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय युवक अपने मित्र को छोड़कर घर लौट रहा था जबकि महिला अपने परिवार के युवक की बाइक पर बैठकर शहर से गांव जा रही थी। घटना के समय कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

 
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव निवासी मिथिलेश (24) पुत्र सुरेश शनिवार को अपने दोस्तों को घर पर दावत दिया था। इसमें शामिल होने के लिए देवगांव बाजार निवासी उसका मित्र जयदीप पुत्र शिवनाथ भी आया हुआ था। भोजन के बाद मिथिलेश अपने मित्र जयदीप को छोड़ऩे उसके घर चला गया। रात करीब दस बजे वह देवगांव बाजार से घर लौट रहा था। बाइक चलाते समय मिथिलेश हेलमेट नहीं पहना था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन


इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात का वक्त होने की वजह से उसे अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं रहा। जिसके चलते मिथिलेश की तड़पकर मौत हो गई। रविवार की सुबह उस तरफ गए ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी होने पर जयदीप के घर वाले भी पहुंचे और उन लोगों ने मिथिलेश की पहचान की। पुलिस मिथिलेश के घर वालों को सूचना देकर उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मिथिलेश तीन भाईयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कैनूआ गांव निवासी रीना देवी (30) पत्नी मनोज शनिवार को अपने परिवार के अमरदेव के साथ शहर आई हुई थी। रात करीब आठ बजे दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही ज्योती निकेतन स्कूल के पास बंधे पर पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रक से बाइक में टक्कर लग जाने से रीना सड़क पर गिरी और ट्रक उसे रौदते हुए निकल गया। मौके पर ही रीना की मौत हो गई जबकि अमरनाथ बाल-बाल बच गया। रीना अभी मां नहीं बनी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed