फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   wo girl students going to give oral exam were hit by a cardied on the spot mourning in the village

Azamgarh News: मौखिक परीक्षा देने जा रहीं दो छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, गांव में मातम

Mon, 09 Jun 2025 08:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 08:13 PM IST
सार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदी भौजी मोड़ पर परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद पूरे  गांव में मातम का माहौल है।

 

विज्ञापन
wo girl students going to give oral exam were hit by a cardied on the spot mourning in the village
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित नंदी भौजी मोड़ के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


मृत छात्राएं आंचल यादव और अंशिका यादव हैं। दोनों ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव की निवासी थीं और श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज, मई खरगपुर में बीएससी थर्ड ईयर की छात्राएं थीं। वे साइकिल से कॉलेज मौखिक परीक्षा देने जा रही थीं।
विज्ञापन


आंचल यादव चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसका कोई भाई नहीं था। पिता मुंबई में काम करते हैं और मां धनदेई का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं दूसरी छात्रा अंशिका यादव भी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। अंशिका की एक बहन सोनम की मृत्यु भी कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई सुनील मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है, जबकि पिता लालमुनी वाराणसी में एक दुकान पर काम करते हैं। माता रूमाली हादसे की सूचना के बाद बेसुध हो गईं। घटना की पुष्टि करते हुए गंभीरपुर थानाध्यक्ष बंसत लाल ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed