फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   wo-day farmer scientific dialogue started in Azamgarh, important information given to farmers

आजमगढ़ में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद शुरू, किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

Wed, 21 Oct 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
wo-day farmer scientific dialogue started in Azamgarh, important information given to farmers
आजमगढ़। सिधारी स्थित कृषि भवन में बुधवार को दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद की शुरूआत हुई। संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लाकों के किसानों को योजनाओं के साथ अन्य जानकारियां दी गई। अध्यक्षता उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा, आजमगढ़ के कार्यालय अध्यक्ष डा. केएम सिंह ने किसानों को आगामी रबी की बुवाई की जानकारी दी। बताया कि मसूर की बुवाई नवंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में, मटर की बुवाई अक्तूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में, चने की बुवाई नवंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में तथा सब्जी मटर की बुवाई अक्टूबर के मध्य में करना लाभदायक होता है। बीज जनित बिमारियों से बचाव के लिए बीज उपचारित करके ही बुवाई करें। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा, आजमगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि गेहूं की फसलों में खर-पतवार नियंत्रण के लिए 160 ग्राम क्लोडीनोकस (टापिक) का प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना लाभदायक होता है। आलू में अगेती झुलसा रोग नियंत्रण के लिए 2.50 ग्राम कार्बेंडाजीम प्रति लीटर पानी की घोल में डुबोकर बुवाई करना लाभदायक है। पिछेती झूलसा रोग नियंत्रण के लिए दो एमएल रिडोमिल गोल्ड एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव लाभकारी है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा. अखिलेश ने किसानों को कृषि से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया। उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के सलाहकार डा. रामकेवल यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ, सदर डा. हरिनाथ यादव, प्रभारी उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. सीएल शर्मा, किसान हरिकृष्ण दूबे, महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रभान यादव, श्रीमती मुंद्रिका एवं सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed