फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   wo cattle smugglers arrested with three cattle

तीन मवेशी संग दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
wo cattle smugglers arrested with three cattle
अंबारी/अहरौला। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को रजवापुर गांव के पास से तीन मवेशी बरामद किया साथ में दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पशु तस्कर तीनों मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

अहरौला थाना पुलिस शुक्रवार की शाम माहुल कस्बा में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति तीन मवेशी वध के लिए लेकर रजवापुर माफी गांव की तरफ जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। रजवापुर माफी गांव के पास पुलिस टीम जब पहुंची तो देखा कि दो व्यक्ति तीन मवेशियों को ले कर जा रहे है। पास पहुंच कर पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति मवेशी छोड़ कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शहनवाज पुत्र बेचन व जैश पुत्र स्व. रफीक निवासी माहुल वार्ड नंबर आठ थाना अहरौला बताया। मौके से दो गाय व एक बछिया भी पकड़ी गई। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed