{"_id":"56fd6bae4f1c1b0247f00105","slug":"without-goals-led-to-the-purchase-of-sacks-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लक्ष्य, बोरे के चल पड़ी खरीद की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लक्ष्य, बोरे के चल पड़ी खरीद की गाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र के नेमना गांव में सोमवार को ओले गिरने से बर्बाद हुई गेहूं की फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से जनपद में गेहूं की खरीद शुरू हो रही है लेकिन अभी तक जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है और ना ही क्रय केंद्रों पर बोरे ही पहुंचे हैं। हालांकि गेहूं की खरीद के लिए पूरे जनपद में 46 क्रय केंद्रों की स्थापना हो चुकी है और क्रय केंद्र के खाते में पैसा भी पहुंच चुका है।
जनपद में गेहूं की खरीद के लिए 46 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें विपणन शाखा के 14, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के तीन, कर्मचारी कल्याण निगम के चार और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों पर क्रय केंद्र प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है। क्रय केंद्रों के खाते खुल चुके हैं और उनमें धन भी आ चुका है। सरकार की ओर से इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
वहीं, शुक्रवार से क्रय केंद्र खुलेंगे लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध नहीं हुए हैं और ना ही क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण ही दिया जा सका है। अभी तक जनपद में गेहूं की खरीद के जिम्मेदार विभागों पास जनपद का निर्धारित लक्ष्य नहीं पहुंच सका है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जनपद में स्थापित सभी क्रय केंद्र शुक्रवार से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष फसल खराब होने के कारण लक्ष्य की तुलना में 18.28 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हो सकी थी लेकिन इस बार फसल अच्छी है। इसलिए इस बार अच्छी खरीदारी होगी।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम छह अप्रैल को राहुल प्रेक्षागृह में होगा। रही बात लक्ष्य की तो वह भी एक दो दिन में निर्धारित होकर आएगा। बोरे के लिए डिमांड हो चुकी है एक हफ्ते में वह भी सभी क्रय केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। - सुनील भारती, डिप्टी आरएमओ