फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Withheld salary of 12 accountants absent in the meeting

बैठक में अनुपस्थित 12 लेखपालों का रोका वेतन

Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of 12 accountants absent in the meeting
सगड़ी। तहसील के बाढ़ ग्रस्त एरिया में बरसात के मौसम में अक्सर बिजली की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ता है। अब इन क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपालों के साथ हुई बैठक में प्रस्ताव मांगा। वहीं बैठक में अनुपस्थित मिले 12 लेखपालों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील का देवारा एरिया प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलता है। बरसात का पानी भरने के कारण बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। उनमें करंट उतरने की संभावना को देखते हुए बिजली काट दी जाती है। जिसे देखते हुए देवारा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त एरिया में सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मंगलवार को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार द्वारा लेखपालों के साथ बैठक की गई जिसमें उन्होंने लेखपालों से सोलर लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव मांगा। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक गांव में 10-10 वालंटियर बनाने को कहा। साथ ही नाव और नाविकों का विवरण, संचालन के स्थान आदि के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लेखपालों को क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। इस बैठक से 12 लेखपाल अनुपस्थित मिले जिनके वेतन रोकने का निर्देश दिया।इस मौके पर तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed