{"_id":"e6e66f1927614b191f93ad2907b6a25c","slug":"withdrawal-crowds-thronging-to-the-symbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी, चुनाव चिह्न के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी, चुनाव चिह्न के लिए उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
जनपद में दूसरे चरण के लिए एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को
विज्ञापन
नाम वापसी और प्रतीक चिह्न लेने के लिए छह ब्लाकों पर भारी गहमागहमी रही।
प्रत्याशी और उनके समर्थकों सुबह से ही ब्लाकों पर जुटे रहे। इस दौरान भीतर को इधर-उधर करने में पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, प्रत्याशियों की भीड़ को देखते हुए अजमतगढ़ में 20 और हरैया में 17 काउंटर बनाए गए थे। इन सभी काउंटरों पर तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।
दूसरे चरण में जिले के अजमतगढ़, हरैया, बिलरियागंज, महराजगंज और कोयलसा में एक दिसंबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए, दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का काम रविवार को पूरा हो चुका है। सोमवार को विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन शुरू हुआ।
विकास खंड कार्यालयों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, हरैया और अजमतगढ़ ब्लाक में सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक परचा वापसी हुआ। इसके बाद, तीन बजे से प्रतीक चिह्न का बंटने लगे। शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होते रहे।
इससे पूर्व, प्रत्याशी ओर उनके समर्थकों की भीड़ ब्लाक परिसर के आसपास चहलकदमी करती रही। चाय पान की दुकानों पर भी चुुनाव के माहौल को लेकर बहसबाजी होते रही। जैसे ही प्रत्याशी चुनाव चिह्न लेकर बाहर आता तो समर्थक खुशी से झूमते हुए दिखे। खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने बताया कि प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ को देखते हुए अजमतगढ़ में 20 और हरैया में 17 काउंटर बनाए गए।