फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With the help of STF, police arrested a criminal carrying a reward of Rs 25,000.

Azamgarh News: एसटीएफ की मदद से पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
With the help of STF, police arrested a criminal carrying a reward of Rs 25,000.
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी हेमराज मीना ने आधा दर्ज अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। वहीं एसटीएफ टीम की मदद से निजामाबाद थाने की पुलिस ने इनामी बदमाश को असनी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी आदर्श यादव उर्फ बिट्टू उर्फ हंटर निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का निवासी है। उक्त आरोपी ने मोहनपुर गांव में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी तारा देवी पत्नी बालमीत यादव ने 30 जुलाई को थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोप था कि 29 जुलाई की रात उसके पति बालमीत यादव घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। तभी अचानक तीन-चार व्यक्ति दरवाजे पर आए और अभियुक्त आदर्श यादव उर्फ बिट्टू उर्फ हंटर निवासी मोहनपुर ने पिस्टल निकाल कर जान से मारने की नियत से उनके पति पर गोली चला दी। जब शोर गुल हुआ तो बिट्टू यादव व उसके साथी गाली गलौज करते हुए उसको मारने-पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। इस मामले में पुलिस न अधीक्षक ने एक अगस्त को फरार अभियुक्त आदर्श यादव उर्फ बिट्टू उर्फ हंटर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि घायल बालमीत यादव ने उसकी मां को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके कारण अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मारी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed