{"_id":"69922395dd48ca16540417fc","slug":"with-ashes-smeared-on-his-body-aghaddani-rode-on-nandi-and-went-to-marry-gaura-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1292577-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शरीर पर भस्म लगाए औघड़दानी नंदी पर सवार होकर गौरा को ब्याहने चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शरीर पर भस्म लगाए औघड़दानी नंदी पर सवार होकर गौरा को ब्याहने चले
विज्ञापन
38 भंवरनाथ शिवमंदिर में पूजन के लिए कतार में लगे भक्त। संवाद
शरीर पर भस्म लगाए औघड़दानी नंदी पर सवार होकर गौरा को ब्याहने चलेअहरौला। दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा नदियों के संगम सुबह से ही स्नान को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। दूर-दूर से जल लेकर पहुंचे कांवरियों ने नगर भ्रमण के बाद जलाभिषेक किया। दुर्वासा धाम, कल्होरा धाम के तमसा मंजूषा संगम में जगह-जगह बाबा की बरात निकाली गई। भूतों-प्रेतों के साथ बाबा औघड़दानी शरीर पर भस्म लगाए, बाघंबर लपेटे नंदी पर सवार होकर गौरा को ब्याहने चले। गौरीशंकर घाट से शिव बरात निकाली गई। शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते, अबीर गुलाल उड़ाते और हाथों में तिरंगा लहराते चल रहे थे। अंबारीः मकसुदिया स्थित झारखंड महादेव मंदिर और अंबारी के राधाकृष्ण मंदिर पर श्रद्धालुओं की कफी भीड़ रही। भीड़ इतनी रही कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।
महिलाओं ने गाए मांगलिक गीत-महाराजगंजः भैरव बाबा के पवित्र सरोवर में सुबह से ही स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शिव बरात निकाली गई। बारात भैरव बाबा परिसर से निकलकर बेकारु चौक, बजरंग चौक, नया चौक, सहदेव गंज मोड होते हुए थाना परिसर में पहुंची। रानी की सरायः अवंतिकापुरी स्थित मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। शिव विवाह के दौरान क्षेत्र की आई महिलाओं ने मांगलिक गीत गया। फूलपुर: महाशिवरात्रि पर कस्बा में भगवान शंकर की भव्य बारात व झांकी निकाली गई। यह बारात अलग-अलग जगहों का भ्रमण करते करते हुए शंकर जी तिराहा पहुंची। अमिलो: सठियांव बाजार में शिव और पार्वती की बरात निकाली गई। शिव बारात चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए जहानागंज मार्ग, शेखर नर्सिंग होम, मुबारकपुर मार्ग होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। अतरौलियाः अतरौलिया बाजार से भव्य शिव बारात झांकी निकाली गई। डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों की भीड़ शिव बाराती बनी।
भूतप्रेतों संग निकली बाबा की बरात-आजमगढ़। गौरीशंकर घाट से निकली बरात कालीनगंज, चौक, सब्जीमंडी, कटरा, पांडेय बाजार तिराहा, एसकेपी इंटर कॉलेज, स्टेडियम होते हुए भंवरनाथ मंदिर पहुंची। अड़भंगी की बरात में भूत-प्रेत, बैताल, साधु-नागा, देवगणों समेत उनके प्रिय भक्तों की टोली डमरू की निनाद पर झूमते-नाचते चल रही थी। भंवरनाथ मंदिर के साथ ही मातबरगंज, अठवरिया के पंचदेव महादेव मंदिर, ब्रह्मस्थान मंदिर, सिविल लाइन स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर, बदरका पुलिस चौकी के सामने स्थित शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिव के गर्भगृह में भांग, धतूरा, दूध, घी, मधू, चंदन, गंगा जल, बेलपत्र, गन्ना, बेर चढ़ा कर अभिषेक किया।