आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्रकारी अध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को चिल्ड्रेन कालेज के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विगत एक सितंबर को आयोजित हुई राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगता के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, विशिष्ट अतिथि कालेज के प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी, शिब्ली एकेडमी के उमैर सिद्दीक नदवी, शिब्ली इंटर कालेज के प्रबंधक कय्यूम अहमद ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा. संतोष सिंह ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए बच्चे राजीव गांधी के 21वीं सदी के सपने को साकार करें और नये सपनों को देखते हुए बुलंदियों पर पहुंचे। उन्होंने राजीव गांधी द्वारा लाई गई संचार क्रांति लाई,18 वर्ष के युवकों को मताधिकार और पंचायती राज जैसे कार्यो की सराहना किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर फैसल तबरेज ने राजीव गांधी के योगदान की चर्चा किया और सभी कांग्रेसजनों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्रकारी जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्रों के साथ सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी बच्चों को राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, इफ्तेखार खां, यदुनाथ यादव, गुफरान अहमद, प्रमोद सिंह, चंद्रपाल यादव, सुनील सिंह, बेलाल अहमद, राजबली राम, साजेंद्र मौर्या, नजम अहमद, सत्य प्रकाश मिश्रा,आशुतोष द्विवेदी, फैजी नसीम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।