फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will submit only after filling the OTP in the application form

आवेदन पत्र में ओटीपी भरने के बाद ही होगा सबमिट

Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Will submit only after filling the OTP in the application form
आजमगढ़। छात्रवृत्ति को लेकर इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यदि आप दशमोत्तर व पूर्वदशम के छात्र हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। जी हां शासन ने इस बार छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्रवृत्ति की वेबसाइट को बदल दिया है। शासन द्वारा जारी की गई नई साईट पर ही छात्रवृत्ति व शुल्कप्रतिपूर्ति कि लिए आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही छात्रों को अपना आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक कराना होगा। इसके बाद ही छात्र-छात्रा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि चालू वित्तीय 2020-21 में छात्रों के आधार नंबर आनलाईन वेरिफिकेशन के पश्चात आवेदन पत्र सबमिट हो सकेगा। इस प्रक्रिया में छात्रों का नाम, पिता का नाम व लिंग आदि का सत्यापन होनेे के पश्चात आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। उक्त ओटीपी को आवेदन पत्र में भरने के बाद ही आवेदन सबमिट किया जा सकेगा। उन्होंन बताया कि जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें प्रत्येक दशा में आधार कार्ड बनवा लेना चाहिया। समस्त छात्र अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करा लें। ऐसा न करने से वह छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed