फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will not have to wait much for new driving license, slots increased

नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार, बढ़ाए गए स्लॉट

Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Will not have to wait much for new driving license, slots increased
आजमगढ़। स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कतार में लगे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अस्थाई लाइसेंस की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद स्थाई के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। स्लाट में वृद्धि हुई है। अब तक 110 स्लाट राज दिए जाते थे लेकिन अब 180 स्लाट प्रतिदिन हो गए हैं। अस्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों में रिजेक्ट होने वाले आवेदनों की संख्या ज्यादा होती है। प्रतिदिन 100 से अधिक लाइसेंस ही जारी हो रहे हैं। इससे स्थाई लाइसेंस के आवेदकों की संख्या भी बढ़ती जा रहीहै, जिसके कारण करीब दो से तीन माह का वेटिंग चल रही है। कोविड के चरम पर होने के समय घटाए गए स्लाट अब वापस पुरानी स्थिति में आ गए हैं। 70 स्लाट का इजाफा किया है, जिससे प्रतिदिन 150 से अधिक स्थाई लाइसेंस बन सकेंगे। इससे आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि स्लाट में इजाफा किया गया है। इससे दबाव घटेगा। वहीं आनलाइन आवेदन करने वालों को थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रक्रिया के दौरान कैमरे के सामने कोई दूसरा चेहरा न आए, अन्य आवाज न आए, समस्त दस्तावेज की सेल्फ अटैस्ट कापी अपलोड की जाएं। इसमें लापरवाही पर आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed