फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will be sacrificed in the way of Allah

अल्लाह की राह में दी जाएगी कुर्बानी

Thu, 24 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Will be sacrificed in the way of Allah
शुक्रवार को पड़ने वाले बकरीद पर्व पर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाएगी। जुमा होने के नाते इस दिन दो नमाज पढ़ी जाएगी। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं, प्रशासन ने एहतियातन पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी ने बताया कि बदरका स्थित ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे होगी। इसके अलावा दलालघाट स्थित मस्जिद में सुबह 7.15 बजे से, मदरसा जामयतुर्रशाद की मस्जिद में सुबह 6.45 बजे, बागमीरपेटू में सुबह 7.00 बजे और बदरका मैदान स्थित शिया मस्जिद में सुबह 9.00 बजे, मुहल्ला सीता राम स्थित इमामबाड़ा में 9.30 बजे से बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


बताते दें कि यह पर्व इब्राहिम अलै की याद में मनाया जाता है। इसी महीने में लाखों जायरीन हज्जेबैतुल्ला के लिए मक्का मदीना जाते हैं। ईदुज्जुहा का महीना इस्लामी महीने का आखिरी महीना होता है। कुर्बानी की रस्म अदा करने से पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार बकरीद के त्योहार पर हजारों बकरों की कुर्बानी अल्लाह की राह में दी जाएगी। कुर्बानी किए जाने का यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। इस त्योहार में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। नगर क्षेत्र के बदरका मैदान में बकरों की बाजार लगती है। चांद रात के दिन बकरों की खरीद होती रही। बरबरी और राजस्थानी बकरों की कीमत दस से लेकर 25 हजार तक रही। अन्य बकरों की कीमत भी पांच हजार से 15 हजार तक रही।

बकरीद पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि लोहरा, फखरूद्दीनपुर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। शहरी क्षेत्रों में तथा मुहम्मदपुर, सरायमीर, बिलरियागंज, मुबारकपुर, फूलपुर, मेंहनगर, बरदह, ठेकमा को सुबह पांच बजे से दोपहर 2.00 बजे तक विद्युत कटौती मुक्त रखने का निर्देश दिया।


कहा कि परांपरागत तरीके से जहां नमाज अदा होती है, उस क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार पांच बजे दो बजे तक विद्युत की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता विद्युत पीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता डीके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed