फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife Slit her husband throat by knife in midnight in azamgarh then there was shouting in house

Azamgarh: बिस्तर पर पहुंचते ही पत्नी ने निकाली भड़ास, आधी रात को रेता पति का गला, फिर घर में मची चीखपुकार

Sat, 14 Oct 2023 07:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

आजमगढ़ के कादीपुर गांव निवासी रामविजय यादव परिवार के संग भोजन करने के बाद पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए जबकि बच्चे अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। रात में विवाद के बाद पत्नी ने बिस्तर पर लेटे पति पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Wife Slit her husband throat by knife in midnight in azamgarh then there was shouting in house
चाकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद होना आम बात है, लेकिन कभी-कभी ये विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि एक-दूसरे की जान पर बन आती है। यूपी के आजमगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ। घरेलू विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने बिस्तर पर लेटे पति का गला चाकू से रेत दिया। खून से लथपथ पति किसी तरह से कमरे से बाहर निकला तो घर में चीखपुकार मच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद से पत्नी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अभी एक पखवारा पूर्व ही पति विदेश से वापस लौटा था।

विज्ञापन


रामविजय यादव (50) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव कस्बे से सटे कादीपुर गांव का निवासी हैं। वो दुबई में काम करते हैं। बीते 21 सितंबर को दुबई से घर लौटे थे। शुक्रवार रात रामविजय अपने कमरे में पत्नी सुशीला के साथ बिस्तर पर लेटा था। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

विज्ञापन

पत्नी को धक्का देकर बाहर निकला रामविजय

बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने चाकू से पति रामविजय के गले पर हमला कर दिया।  चाकू से हमले में रामविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वह और प्रहार करती तब तक वह पत्नी को धक्का देकर चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। रक्तरंजित रामविजय को देख उसके बच्चों समेत अन्य लोगों में चीखपुकार मच गई। घटना के बाद पत्नी फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हमास का समर्थन करने वाले को जेल भेजना हमारा काम, विंध्याचल में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। आननफानन रामविजय को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रामविजय और उसकी पत्नी के बीच बच्चों की पढ़ाई को लेकर अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात को भी यही विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया। गनीमत रही रामविजय की जान बच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed