फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife and son arrested in murder of kiln worker

Azamgarh News: भट्ठा मजदूर की हत्या में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Wife and son arrested in murder of kiln worker
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सराय भाऊ स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर का सोमवार को पत्नी व बेटे से विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट में उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घटना को अंजाम देने वाले मृतक के पुत्र और पत्नी को पुलिस ने फरिहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रांत के कोरबा जिला व थाना के तिवरता निवासी श्रीराम आर्मो (45) रोजी रोटी के लिए परिवार के साथ निजामाबाद थाना के सराय भाऊ गांव स्थित ईंट भट्ठे पर रह कर काम करता था। सोमवार को दिन में उसका किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिस पर पुत्र राजाराम व पत्नी धनेश्वरी आर्मो ने उस पर लकड़ी व कच्चे ईंट से हमला कर दिया। जिससे श्रीराम को गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी व बेटा फरार हो गए थे। जिन्हें मंगलवार की सुबह पुलिस ने फरिहा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी व कच्चा ईंट भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed