फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Why did the MLA fund of five Azamgarh MLAs go back

आजमगढ़ के पांच विधायकों की विधायक निधि का पैसा क्यों वापस गया : ओपी राजभर

Sun, 08 Dec 2024 09:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Dec 2024 09:54 PM IST
सार

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और आजमगढ़ को सपा का गढ़ मानने से भी इन्कार किया। इन्होंने विकास पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर पांच विधायकों की विकास की निधि क्यों वापस गई। सवाल उठाया और कहा कि हमें समास्याओं की लिखित शिकायत दें निदान होगा।
 

विज्ञापन
Why did the MLA fund of five Azamgarh MLAs go back
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र स्थित गांधी इंटर कॉलेज कौड़िया में रविवार को महिला जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा के लोग सब्जी में तेज पत्ते की तरह से हम लोगों का प्रयोग किए। सब्जी तैयार होने के बाद जिस तरह से लोग तेज पत्ते को चाट करके फेंक देते हैं, इस तरह से सपा वालों ने हमारी पार्टी का उपयोग किया। आगामी चुनाव में हम सपा को हार का स्वाद चखाने का काम करेंगे। एक्सप्रेस वे की तारीफ करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि आज आजमगढ़ से कुछ भी दूर नहीं है।

विज्ञापन




आजमगढ़ से गोरखपुर जाने के लिए एक्सप्रेस वे बन रहा सुविधा मिलेगी। सपा के सरकार में बनी रोड टूट गई। जनता हमें लिख कर दे समस्या का निदान होगा। बोले पांच विधायकों की निधि का पैसा वापस चला गया, क्यों गया पैसा वापस। दो साल में आप देखिएगा बड़े बड़े पहलवान चारो खाने चित्त होंगे। सोये हुए लोग हैं उन्हें जगा रहे हैं। सामुदायिक शौचालय बने पंचायत सहायक की नियुक्ति हुई हर जगह पंचायती राज में काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed