फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   where loose political promise

कहां गए सियासी वादे

Thu, 02 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
where loose political promise
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विगत 15 दिनों से जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती से गर्मी के इस मौसम में लोग बिलबिला रहे हैं। सुबह से शुरू हो रही कटौती का क्रम पूरे दिन और रात लगभग 10 बजे तक चल रहा है। वहीं, विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इमरजेंसी रोस्टिंग की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा आजमगढ़ जनपद के नगर क्षेत्र के लिए 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 14 घंटे विद्युत आपूर्ति का शिड्यूल है। नगर क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 10 बजे और रात को साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे कटौती का समय निर्धारित है लेकिन 22 घंटे के बजाए नगर क्षेत्र के इस समय मुश्किल से 14 से 16 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। सुबह होते ही बिजली कटौती का क्रम शुरू हो जा रहा है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां लोग उमस से परेशान हैं। वहीं, बिजली की कटौती ने आम जन का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से शुरू हुआ विद्युत कटौती का क्रम रात लगभग 10 बजे तक चल रहा है। कभी-कभी तो रात के समय सोने में भी बिजली काट दी जा रही है, जिसे लेकर लोगों में रोष है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तय 14 घंटे आपूर्ति के स्थान पर नौ से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण धान की नर्सरी और सब्जी की खेती में जुटे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की नर्सरी को बचाने के लिए उनके द्वारा पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके कारण उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है।

जनपद में बिजली कटौती नहीं की जा रही है। जो कटौती हो रही है, वह इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण हो रही है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। यहां से जो कटौती हो रही, वह लोकल फाॅल्ट होने पर ही कुछ समय के लिए हो रही है। 

- मनीष निषाद, प्रभारी अधिशासी अभियंता


मांग से कम आपूर्ति
आजमगढ़। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन आरएन मिश्रा ने बताया कि जनपद के 75 उपकेंद्रों के लिए कुल 310 मेगावाट बिजली की मांग है लेकिन किसी दिन 270 मेगावाट तो किसी 250 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि हर दिन बिजली की आपूर्ति अलग-अलग होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed