फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When will the government give MSP to double the income of farmers: Akhilesh

किसानों की आय दोगुनी करने वाली एमएसपी कब देगी सरकार:अखिलेश

Sun, 13 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
When will the government give MSP to double the income of farmers: Akhilesh
दिवंगत पूर्व मंत्री वसीम अहमद के शहर के पहाड़पुर स्थित आवास पर परिवार के सदस्यों से मिलते पूर्व म - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया (आजमगढ़)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा कहती थी कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन इतने साल गुजर गए, अब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। यदि हुई होती तो आज किसान आंदोलन को विवश नहीं हुए होते। देश में बेरोजगारी बढ़ी है, रोजगार कम हुए हैं। रोजगार तभी बढ़ता है, जब देश की तरक्की होती है। आप समझ ही गए होंगे कि देश की तरक्की हो रही है कि नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आने के दौरान अतरौलिया डाक बंगले में मीडिया से रूबरू थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली महंगी हो गई है। डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके चलते महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सरकार किसी भी चीज को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। न डीजल-पेट्रोल के दाम न ही महंगाई पर सरकार लगाम लगा पा रही है। रोजगार देने में भी भाजपा सरकार विफल है। किसान नाराज हैं और दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। आखिर ऐसी स्थिति उत्पन्न ही क्यों हुई? इस पर सरकार को मंथन करना चाहिए। कहा कि किसानों की आय डेढ़ से दोगुनी करने के वादे के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोग सत्ता में आए थे, लेकिन आज तक ऐसा कर पाने में सफल नहीं हो सके। समाजवादी लोग सिर्फ यही चाहते हैं कि सरकार ऐसी एमएसपी दे, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो जाए। पूर्व विधायक वसीम अहमद के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री उनके परिजनों को ढांढस बंधाने आ रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने डाक बंगला अतरौलिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विधायक डॉ. संग्राम यादव, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर, महाप्रधान चंद्रजीत यादव, जगदीश पांडेय, चेयरमैन सुबास चंद्र जायसवाल, सचिन जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कार्यकर्ताओं के बीच बैठे और खिंचवाई फोटो
अतरौलिया। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। संसदीय क्षेत्र में पहुंचने के पूर्व अतरौलिया कस्बा स्थित डाक बंगले पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठे और उनके साथ फोटो व सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed