फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When there was a dispute with the husband, the wife jumped in the river, died

पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, मौत

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
When there was a dispute with the husband, the wife jumped in the river, died
मुबारकपुर/अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासीनी एक महिला बृहस्पतिवार की देर रात पति से विवाद के बाद तमसा में छलांग लगा दी थी। रात का वक्त होने के चलते उसे तलाश नहीं किया जा सका। शुक्रवार की सुबह महिला का शव भीतरी गांव के पास तमसा नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बम्हौर गांव की रहने वाली 26 वर्षीया ज्ञानमती पत्नी विनोद कन्नौजिया का बृहस्पतिवार को पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर वह रात 11.30 बजे घर से निकल गई। इसके बाद वह तमसा नदी पर बने बम्हौर पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दिया। रात का वक्त होने के चलते किसी ने इस बात की उम्मीद नहीं की थी। शुक्रवार की सुबह भीतरी गांव के लोगों ने तमसा नदी में महिला का शव उतराया हुआ देखा। सूचना मिलते ही ज्ञानमती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान किया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका तीन पुत्री व एक पुत्र की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर मृतका के मायके से पिता जगरूप निवासी पलिया थाना रानीपुर जिला मऊ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ योगेंद्र बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed