फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the youth of the country will be educated, only then will the development of the country happen: Dharmendra Pradhan

जब देश का नौजवान होगा शिक्षित, तभी होगा देश का विकास: धर्मेंद्र प्रधान

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
When the youth of the country will be educated, only then will the development of the country happen: Dharmendra Pradhan
यशपालपुर आजमबांध में विश्वविद्यालय के शिलांयास कार्यक्रम में मंच से लोगों का अभिवादन करते गृहम? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्रियों और उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा के निशाने पर समाजवादी पार्टी रही। सपा पर नेताओं ने परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार बनती है तो गरीब और पिछड़ों का विकास होता है। जब गरीबों और पिछड़ों का विकास होता है तब देश का विकास होता है। नौजवान शिक्षित होगा कभी देश तरक्की करेगा। विश्वविद्यालय उसमें अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उपहार आजमगढ़ में क्रांति लाएगा। यहां छात्रों को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी। यह प्रदेश का आधुनिकतम विश्वविद्यालय होगा। आजमगढ़ के लाल पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। एक समय था जब कोई यहां आना नहीं चाहता था कोई सुविधा नहीं थी। सांप्रदायिकता और भाई-भतीजावाद की दुर्गंध थी लेकिन आज यह दुर्गंध इत्र की खुश्बू में तब्दील हो चुकी है। प्रदेश की उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि आजमगढ़ और मऊ के बेटे और बेटियां निराश हो चुके थे। यहां एक ही भवन में कई विद्यालय संचालित होते थे। शिक्षा का मतलब नकल हो गया था। अब यह कलंक मिट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, विधायक अरुणकांत यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्ड़ू, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल, लालगंज के जिला संयोजक अरूणाकर सिंह हैप्पी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अरविंद कन्नौजिया, अजय सिंह, रजीश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed