फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Horrible punishment given for betrayal in love wife fell in love with another man and asked for divorce

Azamgarh News: प्यार में धोखे पर दी खौफनाक सजा, दूसरे से प्यार में पड़ी पत्नी ने मांगा तलाक, पति ने की पिटाई

Wed, 05 Mar 2025 12:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 12:23 AM IST
सार

दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी ने पति से तलाक की मांग की तो पति का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि पहले मारपीट कर घायल किया और उसके बाद गला दबाने का प्रयास किया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है।

विज्ञापन
Horrible punishment given for betrayal in love wife fell in love with another man and asked for divorce
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को दूसरे से व्यक्ति से प्यार हो गया तो उसने पति से तलाक मांगा। इससे नाराज पति ने पत्नी की पिटाई की और गमछे से पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी वंदना का आरोप है कि पति दिलीप निषाद से कुछ साल पहले उसे दो बार मारा था। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने घर चली गई। दोनों अलग-अलग रहने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच वंदना को किसी लड़के से प्यार हो गया।उधर, दिलीप पत्नी को फिर से लेने के लिए पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता होने के बाद वह अपने ससुराल चली गई। वंदना ने अपने पति से तलाक मांगा। इससे नाराज होकर उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की नियत से उसके गले को गमछे से कस दिया। जिसका निशान अभी भी गले पर है। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया इसके बाद वंदना के परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।

कप्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान मेंं नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed