फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the van reached for sampling, there was an uproar

Azamgarh News: सैंपलिंग को पहुंची वैन तो मची खलबली

Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
When the van reached for sampling, there was an uproar
कस्बा में शुक्रवार को दिन में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की जांच वैन पहुंची। वैन के पहुंचते ही मिठाई, बेकरी व किराना की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। टीम कुछ देर तक कस्बा में रूकी उसके बाद फूलपुर की तरफ रवाना हो गई। आम जनता को मिलावट के प्रति जागरूक करने व दुकानों से सैंपल लेकर जांच करने को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन के सरायमीर के खरेवां मोड़ पर पहुंची। वैन के रूकते ही आसपास मौजूद खाद्य पदार्थो की दुकानों के शटर गिर गए। कुछ देर तक वैन मौके पर खड़ी रही, तब तक खरेवां मोड़ के आसपास मौजूद दुकानों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति मची रही। खरेवां मोड़ पर टीम ने कोई सैंपल नहीं लिया। इसके बाद टीम फूलपुर की ओर रवाना हो गई। देर शाम तक टीम ने माहुल व अंबारी बाजार में दूध, मीठा, बेसन, खोया, मैदा, पनीर, दही आदि के कुल 27 नमूने लिए गए। इसके साथ ही समोसा, घाठी बनाने वाले दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया है कि कढाई के तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र यादव, राम बुझावन चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed