फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the case of lockdown violation was raised, the media came out

लॉकडाऊन उल्लंघन का मामला उठा तो मीडिया पर खुन्नस

Wed, 15 Apr 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
When the case of lockdown violation was raised, the media came out
आजमगढ़। लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला मीडिया में आते ही पुलिस महकमा मीडियाकर्मियों पर अपनी खुन्नस निकालने लगा है। एक प्रेस छायाकार की जहां पीआरवीकर्मियों ने लॉठियों से पिटाई कर दी वहीं, दूसरे का चालान काट दिया। इतना ही नहीं एक मान्यता प्राप्त पत्रकार को आधे घंटे तक पुलिस रोके रखी। उसके मान्यता प्राप्त कार्ड को ही फर्जी बताने लगी।
विज्ञापन

छायाकार शैलेंद्र शर्मा मंगलवार को अपने दिनभर की कवरेज की फोटो आफिस पर देने के बाद देर शाम घर लौट रहा था। दलालघाट तिराहे पर खड़े एक पीवीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। एक पुलिसकर्मी उसके बाइक का चालान काटने के लिए नंबर प्लेट की फोटो खिंचने लगा तो छायाकार ने भी अपना कैमरा निकाल लिया और पुलिसकर्मियों की कवायद कैमरे में कैद करने लगा। इस पर पास में खड़े दूसरे सिपाही शिवपाल सिंह ने पहले कैमरा छिनने का प्रयास किया और नाकाम रहने पर लाठी निकाल कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे सत्ताधारी दल के एक नेता की नजर पड़ी तो वे अपने वाहन से उतर कर बीच बचाव कर छायाकार को दबंग पुलिस कर्मियों से छुड़ाया। तत्काल इसकी शिकायत डीएम व एसपी से हुई तो एसपी ने पीआरवी कर्मी शिवशंकर सिंह को निलंबित कर दिया। पीड़ित छायाकार ने बुधवार को शहर कोतवाली में नामजद तहरीर भी दी, लेकिन उस पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। एसपी ने सीओ सिटी इला मारन को जांच सौंपी है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ फरिहां क्षेत्र के स्थानीय मीडियाकर्मी पंकज पांडेय के साथ ही पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उसके वाहन का चालान काट दिया। मान्यता प्राप्त पत्रकार राम सिंह यादव को तहबरपुर पुलिस ने आधे घंटे तक रोके रखा। लॉक डाऊन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में फेल पुलिस की कवायद मीडिया में आते ही महकमा मीडियाकर्मियों को अपने निशाने पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed