{"_id":"5e6e6b0d8ebc3ea7c42d80d5","slug":"when-police-reached-for-kurki-manager-surrendered-azamgarh-news-vns5159800134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की को पहुंची पुलिस तो प्रबंधक ने दे दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्की को पहुंची पुलिस तो प्रबंधक ने दे दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम समाज की भूमि पर बने विद्यालय की जमीन पर कूटरचित दसतावेज के आधार पर सांसद निधि लेने के आरोपी स्कूल प्रबंधक ने रविवार को आखिरकार गिरफ्तारी दे ही दिया। कोर्ट ने इस मामले में कुर्की का आदेश जारी किया था। जिस पर रविवार को महराजगंज पुलिस कुर्की के लिए आरोपी के घर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही फरार चल रहा आरोपी प्रबंधक थाने पर पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दे दी।
सगड़ी तहसील के ग्राम सभा शिवपुर में अराजी संख्या 1765 रकबा .22 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन है। इस जमीन पर आदर्श हरिजन बाल विद्या मंदिर बना है। महराजगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी विजय प्रकाश सिंह ने कूटरचना कर इस जमीन पर अपना स्वामित्व दिखाते हुए 2001 में सांसद निधि से 2.58 लाख रुपये जारी करा लिया। इस प्रकरण की शिकायत तत्कालीन सीडीओ से की गई थी। जांच के बाद खतौनी फर्जी पायी गई। इसकी रिकवरी, ध्वस्तीकरण व मान्यता प्रत्याहरण का आदेश जारी कर दिया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता अरूण कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर दी तो उसे बैरंग वापस कर दिया गया। इस पर शिकायतकर्ता कोर्ट की शरण में चला गया। कोर्ट में बार-बार तारीख पड़ने पर भी आरोपी विजय प्रकाश सिंह हाजिर नहीं हो रहे थे। जिस पर न्यायालय ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया। रविवार को महराजगंज थान पुलिस विजय प्रकाश सिंह के आवास पर कुर्की के लिए पहुंच गई। घंटो नाटकीय घटनाक्रम चला और इसी बीच आरोपी प्रबंधक विजय प्रकाश सिंह महराजगंज थाने पर पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दे दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रबंधक को थाने पर बैठाये हुए है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।