फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wheat will be purchased at 165 purchase centers in the division

Azamgarh News: मंडल में 165 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased at 165 purchase centers in the division
आजमगढ़। मंडल में गेहूं खरीद के लिए 165 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। किसानों से समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

धान खरीद के साथ ही एक मार्च से शुरू होने वाले गेहूं खरीद की भी तैयारी तेजी से चल रही है। मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया मे जिला खरीद अधिकारी नियुक्ति हो चुके हैं। सरकार की तरफ से इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की गई है। इसमें सबसे ज्यादा आजमगढ़ में क्रय केंद्र खुले है और सबसे कम मऊ में हैं। आजमगढ़ में 70, बलिया में 67 और मऊ में 28 क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं, किसानों के पंजीकरण की बात की जाय तो मंडल में अब तक 2545 किसानों ने अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें बलिया में 887, आजमगढ़ में 833 और मऊ में 825 किसानों ने पंजीकरण कराया है। तहसील स्तर से इनका सत्यापन किया जाएगा। वर्तमान समय में क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को केवल नवीनीकरण कराना होगा जबकि अन्य किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मंडल में समर्थन मूल्य पर 165 क्रय केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की खरीद होगी। इसकी तैयारी चल रही है। वर्तमान समय में जो किसान क्रय केंद्रों पर अपना धान बेच रहे हैं उनके केवल पोर्टल पर नवीनीकरण करना होगा जबकि अन्य किसानों को पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed