{"_id":"65151c321e31c5a57d0f7399","slug":"what-is-ayushman-bharat-yojana-this-is-the-eligibility-to-apply-get-free-treatment-up-to-rs-5-lakh-2023-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या है आयुष्मान भारत योजना: ये है आवेदन करने की पात्रता, फ्री में कराएं पांच लाख रुपये तक का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या है आयुष्मान भारत योजना: ये है आवेदन करने की पात्रता, फ्री में कराएं पांच लाख रुपये तक का इलाज
Thu, 28 Sep 2023 11:54 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:54 AM IST
सार
छात्राओं की प्रस्तुति में दिखाया गया कि एक गरीब महिला को किस तरह इलाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। आयुष्मान कार्ड रहता तो आपका इलाज मुफ्त में हो जाता।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
- फोटो : self
विस्तार
आजमगढ़ के बलरामपुर मंडलीय चिकित्सालय परिसर में बुधवार को मां शहजादी देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने आयुष्मान भारत योजना के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?
विज्ञापन
छात्राओं की प्रस्तुति में दिखाया गया कि एक गरीब महिला को किस तरह इलाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। आयुष्मान कार्ड रहता तो आपका इलाज मुफ्त में हो जाता। इस मौके पर डॉ. एलजे यादव, डॉ. अजीत पांडेय, बबीता, नेहा, प्रीति, हेमबाला, संजना, हेमलता, नूतन, प्रियंका यादव, हौसीला, अंशु, आस्था आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
क्या है आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और समाज के निचले तबके तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से वह केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार देश में 10 करोड़ लोगों को इस बीमा कवर के अंतर्गत लाना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना के आरंभ होने के बाद देश में बड़े पैमाने पर लोग इसमें आवेदन कर रहे हैं।
आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने की पात्रता
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- भूमिहीन व्यक्ति
- आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
- निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
आयुष्मान जन आरोग्य योजना के कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत योजना में ऐसे करें आवेदन
भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों का सत्यापन करके योजना में आपका आवेदन करेगा।आवेदन करने के बाद वह आपको एक पंजीकरण संख्या देगा। आपको इस नंबर को संभाल कर रखना होगा। आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको जनसेवा केंद्र से आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकेंगे।