फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   What can I say about your devotion, what can I say about your power...

Azamgarh News: तेरी भक्ति का क्या कहना, तेरी शक्ति का क्या कहना...

Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
What can I say about your devotion, what can I say about your power...
मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भजन संध्या कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते हुए। संवाद
आजमगढ़। शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भजन संध्या ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ी ही दिव्यता के साथ हुआ। पंडाल में बालाजी महाराज, रानी सत्ती दादी और खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की नयनाभिराम झांकी सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ज्योत प्रज्ज्वलित कर भगवान को 56 भोग अर्पित किया। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बालाजी’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

इस दौरान वाराणसी से पधारे सुप्रसिद्ध पाठ वाचक संजय हजारी की स्वर लहरियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। चौपाइयों के मधुर पाठ और मारुति नंदन की महिमा के वर्णन ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया। शाम ढलते ही भजनों का दौर शुरू हुआ, जहां एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियों पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

''''तेरी भक्ति का क्या कहना, तेरी शक्ति का क्या कहना, कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं, हनुमान तुम्हारा क्या कहना।'''' पर लोग झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने श्रद्धा के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन के माध्यम से मारवाड़ी समाज ने धर्म, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अनीता जालान, विनीता तुलस्यान, ऊषा खंडेलिया, मोनी खंडेलिया, संध्या खंडेलिया, सविता तुलस्यान, मधु खंडेलिया, शकुंतला बैरसिया, ऊषा रूंगटा, रिंकी अग्रवाल, जगदंबा रूंगटा, भोला जालान, शोभित खंडेलिया आदि उपस्थित रहे।

मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भजन संध्या कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते हुए। संवाद

मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भजन संध्या कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed