फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Were going to catch bus to Banaras by e rickshaw, car collided with mother, death, son injured

Azamgarh News: ई रिक्शा से बनारस की बस पकड़ने जा रहे थे, कार ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी

Mon, 08 Jul 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Were going to catch bus to Banaras by e rickshaw, car collided with mother, death, son injured
अमिलो। बनारस की बस पकड़ने जा रहे मां बेटा की ई रिक्शा की मुबारकपुर-सठियांव मुख्य मार्ग पर भटौरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा में बैठा उसका बेटा और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के मोहल्ला पुरा रानी निवासिनी नजरून्निशा (45)पत्नी शमशाद बेटे आरिफ (25) के साथ वाराणसी जाने के लिए सुबह पांच बजे घर से निकली थी। मुबारकपुर रोडवेज पहुंचने पर बस जा चुकी थी। मां-बेटे दोनों फिर ई-रिक्शा पकड़ कर सठियांव बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। अभी वह भटौरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही चार पहिया कार से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई रिक्शा चालक, नजरुन्निशा व आरिफ तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक को घटनास्थल से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि घायल मां व पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर पर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरिफ का भी प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका की तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पति बुनकर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed