फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Went to meet girlfriend, family members saw them, boy was beaten to death

प्रेमिका से मिलना गया था, घरवालों ने देखा तो लाठी डंडे से पीटकर कर दी हत्या

Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Went to meet girlfriend, family members saw them, boy was beaten to death
बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव में युवक की हत्या के बाद रोते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को मंगलवार की रात युवती के घर वालों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बुधवार को घटना के संबंध में मृत युवक के पिता ने तहरीर देकर प्रेमिका, उसके मां बाप सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बरदह थाने के सोहौली गांव निवासी रिंकू राजभर (28) पुत्र रामचेत का बगल के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिंकू अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने जाया करता था। मंगलवार की रात को भी रिंकू अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इस दौरान युवती के घर वालों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद युवती के पिता, भाई आदि ने मिलकर रिंकू को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। रिंकू के परिवार वालों ने उसे घायलावस्था में पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे जौनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात रिंकू की मौत हो गई। रिंकू तीन भाइयों में बड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ लालगंज अजय यादव बरदह थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया की मृत युवक के पिता की तहरीर के आधार पर रिंकू की प्रेमिका, उसके माता पिता, भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed