फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weekly special train will run from tomorrow

Azamgarh News: कल से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Wed, 17 May 2023 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Weekly special train will run from tomorrow
यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने बेहतर कदम उठाया है। कटिहार से आनंद विहार के लिए 19 मई से साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। यह आजमगढ़ के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेेगी। गर्मी के समय में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार से आजमगढ़ होते हुए आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह 19 मई को (05784) कटिहार विशेष गाड़ी सुबह पांच बजे चलेगी। आजमगढ़ दोपहर में 2.40 बजे पहुंचेगी। हालांकि इस ट्रेन का ठहराव शाहगंज जंक्शन पर नहीं दिया गया है। यह सिर्फ (पावर) इंजन रिवर्सल के लिए यहां रुकेगी। आजमगढ़ से टिकट लेने वाले यात्री शाहगंज से बैठ सकेंगे। इसका ठहराव अयोध्या कैंट, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली मुरादाबाद होगा। ट्रेन आनंद विहार दूसरे दिन 20 मई को 11.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर 10 और एसी बर्थ के दो कोच रहेगे। उधर रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य का कहना है। ट्रेनो मे आरक्षण की स्थिति बहुत ही खराब है। महीनों तक ट्रेनों में सीट नहीं खाली है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया की एक दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव सरायमीर और खुरासन रोड पर नही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed