फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weavers should be given electricity on flat rate only

Azamgarh News: बुनकरों को फ्लैट रेट पर ही दी जाय बिजली

Thu, 22 Jun 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weavers should be given electricity on flat rate only
क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव स्थित एक परिसर में बुधवार की रात मजदूर बुनकर यूनियन की बैठक हुई। जिसमें बुनकरों की समस्याओं पर चर्चा हुई और संगठन के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। ऐनुल मोजफ्फर ने कहा कि बुनकरों को दी जाने वाली फ्लैट रेट पर बिजली बिल 72 रूपया से बढ़ाकर चार सौ कर दिया गया है। इससे सभी बुुनकर परेशान हैं। ऊपर से बिजली विभाग चेकिंग के नाम पर शोषण कर रहा है। मांग की कि सरकार की अंतिम गाइड लाइन जारी होने तक चेकिंग पर रोक लगाई जाय। बुनकरों को पहले विभाग के नियम समझाया जाय न कि सीधे एफ़आईआर या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाय। कहा कि मजदूर बुनकर ग्रामीण से शहरी के बजाय देहात की दर से ही बिल जमा कराया जाय। नए मीटर, कनेक्शन के नाम पर धन उगाही बंद की जाए। पावरलूम की बिल पुराना फ्लैट रेट 72 रूपये ही फिक्स की जाए। अंत में सर्वसम्मति से मजदूर बुनकर यूनियन का फैसल नईम आजमी को अध्यक्ष, हाफिज फजले हक को उपाध्यक्ष, वसीम अकरम को सचिव व शादाब अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान जावेद भारती, अबु हाशिम, शुजाअत हुसैन, बिलाल हाशिम, मौलाना हबीबुर्रहमान कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed