फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weavers' machines stopped due to increase in electricity bill

बिजली बिल बढ़ने पर बंद रही बुनकरों की मशीनें

Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Weavers' machines stopped due to increase in electricity bill
जहानागंज। कस्बे के सभी बुनकरों गुरुवार को बिजली बिल बढने पर अपना रूम बंद करके विरोध जताया। बुनकर संघ के अध्यक्ष सफीक अहमद ने बताया कि हमारे यहां कस्बे में कुल 1290 लूम धारक है। पहले 72 रुपये महीने बिजली बिल आता था। अब यह 1500 रुपये महीने हो गया है। ये बुनकरों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

नजरे आलम ने बताया कि 72 रुपये के स्थान पर 1500 रुपये गरीब बुनकर कहां से चुकाएंगे। शफीक अहमद ने बताया कि इतना ज्यादा बिजली बिल बढ़ने से बुनकर भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। यह बुनकरों के लिए अन्याय है। अजहर ने कहा कि इधर चार महीने से लाकडाऊन में हम बुनकर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। अब कुछ काम शुरू हुआ तो बढ़ा बिजली बिल हम लोगों की कमर तोड़ देंगा। हैदर ने बताया कि हम बुनकरों को इस समय कोई सुनने वाला नहीं है। ,बुनकर काफी परेशान हैं। सरकार को हम लोगों की बात सुननी चाहिए। वहीं, एसडीओ राजीव रंजन राय का कहना है कि अब यह नियम बना हुआ है कि मीटर लगाइए। जितनी बिजली खर्च होगी उतना बिल आएगा। इसी आधार पर बिल आ रहा है। उसे चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed