फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weather changed, cold and fever patients increased

मौसम बदला, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, cold and fever patients increased
बदलते मौसम में सर्दी, जुकान, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिकतर इन बीमारियों से पीड़ित मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि समय के साथ लोगों में संक्रमण के लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। विगत वर्ष तक इसके अधिसंख्य मामलों में ज्यादातर वे लोग चपेट में आ रहे थे जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के थे या फिर उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मधुमेह से ग्रसित थे। लेकिन जरा सी असावधानी में हर उम्र के लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में गंभीरता के साथ एहतियात बरतने की जरूरत है। गले में खराश होना, गले में दर्द में होना या जुकाम होने जैसी समस्या है तो यह समस्याएं सायनस, मौसमी एलर्जी, ठंडे-गरम वातावरण में रहने तथा गलत खान-पान के कारण भी हो जाती है। इस तरह की समस्या होने पर घबराने के बजाए चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें।

मंडलीय जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डॉ. निर्मल रंजन सिंह ने बताया कि कई संक्रमण एक साथ हो सकते हैं। इन दिनों वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय है। इसकी वजह से गला खराब होना, अचानक से छींके शुरू हो जाना, नाक में खुजली होना, नाक का नम रहना आदि समस्याएं हो सकती हैं। कोविड-19 के लक्षणों में भी जुकाम, खांसी, गले में खराश और सांस लेने की समस्या होती है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में नाक,कान एवं गला की बीमारी के लिए तीन डाक्टरों की ओपीडी होती है। प्रत्येक डाक्टर की ओपीडी लगभग 40 से 50 मरीजों की होती है। 150 मरीजों की ओपीडी में 20 से 25 मरीज खांसी के साथ बलगम और गले की खराश से संबंधित होते हैं। नवंबर माह में 3852 मरीज, दिसम्बर माह में 3228 मरीज तथा जनवरी माह में 3086 मरीजों की ओपीडी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed