{"_id":"64fcbc2bf2e9f6864b0392e4","slug":"waterlogging-in-the-district-hospital-premises-due-to-heavy-rains-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-4108-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: झमाझम बरसात से जिला अस्पताल परिसर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: झमाझम बरसात से जिला अस्पताल परिसर में जलभराव
विज्ञापन
झमाझम हुई बरसात से जिला-मंडलीय अस्पताल पानी-पानी हो गया। घंटो मरीजों व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं अस्पताल के जिम्मेदार लापरवाह बने रहे। अस्पताल के नाले-नालियों के चोक होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
बीते चार-पांच दिनों से लगातार बरसात हो रही है। शनिवार को दिन भर बारिश होती रही। दोपहर तीन बजे के लगभग आधे घंटे के लिए ही लेकिन झमाझम पानी बरसा। नतीजतन जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। मुख्य भवन का बाहरी हिस्सा हो अथवा अंदर का पार्क व मैदान सभी जगह पानी ही पानी लगा था। गनीमत यह रहा कि बरसात ओपीडी टाइम समाप्त होने के बाद शुरू हुई। ऐसे में अधिकांश मरीज जा चुके थे। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को घंटो दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। ऐसा ही नजारा सीएमओ कार्यालय परिसर में भी रहा। मुख्य गेट के सामने स्थित रास्ते के साथ ही पूरा परिसर जलमग्न हो गया था। काम के लिए पहुंचे लोगों के साथ ही कर्मचारियों को परेशानी हुई।
00000000000000
धूं-धूं कर जल गया वाटर कूलर
आजमगढ़। जिला अस्पताल परिसर में पुराने पर्ची काउंटर के सामने अस्पताल प्रशासन ने वाटर कूलर लगवाया है। शनिवार को दिन में हुई बारिश के दौरान मशीन के अंदर पानी चल जाने से शार्ट सकिट हुआ और वह जल गया। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई मरीज अथवा तीमारदार पानी पीने नहीं गया था, अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
कोट
ज्यादा बरसात होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जहां नालियां आदि चोक है, उसे खोलने का निर्देश सफाई कर्मचारियों को दे दिया गया है। -डॉ. एलजे यादव, प्रभारी एसआईसी, जिला अस्पताल