फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water was filled around the house ... wall fell and oldman died

घर के चारों ओर भरा था पानी...दीवार गिरा, दबकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 12 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Water was filled around the house ... wall fell and oldman died
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां दक्षिण अनुसूचित बस्ती में शनिवार की रात आठ बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बीतने के बाद भी कोई प्रशासनिक मदद न मिलने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पतिराम (60) पुत्र भग्गल घर से सटे मिट्टी की कच्ची दीवार पर मड़ई डाल कर रहता था। बारिश में उसके घर के चारों तरफ पानी भर जाता था। शनिवार की रात भी तेज बारिश होने की वजह से उसके घर के चारों ओर पानी भर गया था। रात आठ बजे दीवार भरभरा कर गिर गई और पतिराम दब गया। गांव के लोगों ने मिट्टी से बाहर निकालकर उसे फरिहां स्थित नर्सिंग होम ले गए। गंभीर अवस्था देखकर उसे रेफर कर दिया गया। रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तहसीलदार निजामाबाद सर्वेश सिंह गौर और चौकी इंचार्ज फरिहा रत्नेश दूबे मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने विरोध किया। मुआवजे की मांग करने लगे। तहसील प्रशासन से लोगों ने गांव के नाले की सफाई को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि अगर नाले की सफाई समय से हुई होती तो घर के चारों तरफ पानी नहीं लगता और दीवार ना ही गिरती। पुलिस ने गांव के लोगों से पंचायतनामा भरवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। तीनों की शादी हो चुकी है। परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed